आज केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी से मुलाकात कर विओम फाउंडेशन व तराई वेलफेयर एसोसिएशन के विवेक श्रीवास्तव ने तराई विकास के साथ साथ स्वास्थ्य सम्बन्धी विषयों पर चर्चा कर सम्बंधित समस्याओं की जानकारी दी और उनके निदान की मांग की। जवाब में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री श्री अजय मिश्रा ने यथाशीघ्र निदान का आश्वासन भी दिया।
तराई वेलफेयर एसोसिएशन के श्री विवेक श्रीवास्तव नवरत्न फाउंडेशन्स के महासचिव व विओम हेल्थकेयर के संस्थापक भी हैं। उन्होंने अपनी इन संस्थाओं से सम्बंधित चर्चाएं भी की।
इससे पूर्व चर्चा की शुरुआत श्री विवेक ने लखीमपुर की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से की। उन्होंने मंत्री श्री अजय मिश्रा को बताया कि डायलिसिस सेंटर पर नेफ्रोलॉजिस्ट नही है, बिना नेफ्रोलॉजिस्ट के चल रही डायलिसिस मरीजों के लिए घातक है। पूरे शहर में एक भी कार्डियोलोजिस्ट नही है, जिससे ह्रदय रोगियों को दिक्कत होती है। उन्होंने नेफ्रोलॉजिस्ट व कार्डियोलोजिस्ट की लखीमपुर में नियुक्ति को लेकर एक लिखित पत्र भी मंत्री श्री अजय मिश्रा को दिया, जिसपर मंत्री जी ने अतिशीघ्र नियुक्ति का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा श्री विवेक ने लखीमपुर में एक हाल/ऑडिटोरियम बनवाने पर भी सार्थक चर्चा की।
nice post
जवाब देंहटाएं👍👍
जवाब देंहटाएं👍
जवाब देंहटाएं