नगर निकाय चुनाव की घोषणा से पहले इलाके के प्रमुख चौराहों के नाम बदल कर लखनऊ का नवीनीकरण किया गया। इसके अलावा प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में नाम नवीनीकरण की यह गाड़ी अपने गंतव्य पर पहुंची।
ग्रेटर नोएडा के ऐस सिटी चौक का नाम प्रशासन द्वारा मेजर रोहित चौक के नाम से पारित किया गया लेकिन उससे फके स्थानीय ग्रामीणों ने प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की स्मृति सम्मान में ऐमनाबाद गुर्जर चौक का बोर्ड लगाया।
लखनऊ रेलवे स्टेशन से विधानसभा मार्ग पर पड़ने वाले बर्लिंगटन नामक प्रसिद्ध चौराहे का नाम बदल कर अशोक सिंघल चौराहा रखा गया वही सर्वोदय नगर द्वार को विनायक दामोदर सावरकर द्वार का नाम दिया गया।सिकंदराबाद चौराहे के नाम वीरांगना ऊदा देवी, विरामखण्ड स्थित राम भवन स्थित राम भवन चौराहा मेजर अमर शहीद मेजर कमल कालिया चौराहा बना। मिल एरिया पुलिस चौकी से मीना बेकरी चौराहा का नामकरण मोहम्मद अतहर के नाम पर किया गया। मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक थे।इसी प्रकार आवास सेवा सदन 18 पुराना किला के सामने पार्क को पूर्व विधायक मैनेजर सिंह स्मृति पार्क, संजय गांधी पुरम चौराहे को चंद्रशेखर चौराहा, आलमबाग स्थित टेढ़ी पुलिया चौराहे को खालसा चौराहा, लालबाग सुहेलदेव राजभर प्रतिमा समीप चौराहे को सुहेलदेव राजभर चौराहा, मोहन भोग चौराहा से कोठारी बंधु मार्ग को कल्याणेश्वर हनुमान मंदिर मार्ग किया गया। एमएमडी के सामने वाले पार्क का नाम दशमेश पार्क, आशियाना पार्क को सरदार उधम सिंह पार्क, निराला नगर लाल कालोनी स्थित तिकोनिया पार्क को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क किया गया। पिकैडेली होटल कानपुर रोड से आशियाना पावर हाउस तक मार्ग अब दिगंबर जैन मंदिर मार्ग नामित किया गया। सरोजनी नगर के आजाद नगर कालोनी का पार्क अब शहीद मंगल पांडेय होगा। आशियाना के मदारी खेड़ा के समीप ग्रीन वेल्ट को पूर्व विधायक सतीश भाटिया के नाम समर्पित किया।
इसी प्रकार राजाजी पुरम मोहल्ले में स्थित मिनी स्टेडियम का नाम भाजपा लखनऊ के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व विधायक श्रधेय सुरेश श्रीवास्तव की स्मृति में उनके नाम पर किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments