Breaking

बुधवार, 21 सितंबर 2022

पर्यावरण सम्बन्धी सम्मेलन का उद्घाटन कर शुक्रवार को केंद्र व राज्य सरकारों में तालमेल बिठाएंगे प्रधानमंत्री

Published from Blogger Prime Android App
लगातार पर्यावरण सुरक्षा के प्रयास कर रहे प्रधानमंत्री इस विषय पर बेहद गम्भीर हैं। पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 23 सितंबर को  गुजरात के एकता नगर में पर्यावरण मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। इस मौके पर वह पर्यावरण सुरक्षा हेतु सभी को सम्बोधित भी करेंगे।
 यह सम्मेलन प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन, जलवायु बदलाव से निपटने हेतु प्रदेश की योजनाओं व नीतियों को और अधिक बेहतर व प्रभावी बनाने, व इस विषय पर प्रदेश, केंद्र सरकार में तालमेल बढ़ाने के लिए भी किया जा रहा है। इस सम्मेलन में पर्यावरण सम्बन्धी लगभग आधा दर्जन विषयक सत्र होंगे। प्लास्टिक और अपशिष्ट प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला, वानिकी व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण व रोकथाम, परिवेश आदि प्रमुख विषयो पर आधारित रहेगा यह सम्मेलन।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments