Breaking

गुरुवार, 29 सितंबर 2022

बीआरसी प्रांगण में सड़क सुरक्षा अभियान आधारित चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न

शासन द्वारा प्राप्त आदेशों व निर्देशों के अनुक्रम में आज बीआरसी प्रांगण में सड़क सुरक्षा अभियान पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वि. क्षे. के उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों के बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता के उपरांत निर्णायक कमेटी के द्वारा विभिन्न बिंदुओं जैसे वर्तनी, लेखन, आकृति, रंग और भाव को आधार बनाकर और खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन बच्चों का चयन किया गया, जिसमें संविलियन विद्यालय दुलही की छात्रा नैनंसी प्रथम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा प्रिया देवी द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरी की छात्रा सोनम शाक्य तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी हृदय शंकर लाल श्रीवास्तव और एआरपी संतोष वर्मा, अजय वर्मा निर्णायक टीम राम मोहन, शादाब अहमद, योगेश वर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जनपद पर वि. क्षे. का परचम लहराने की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments