Breaking

गुरुवार, 29 सितंबर 2022

केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय आर.डी.एस.ओ. को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार को लखनऊ कलेक्ट्रेट सभागार में समग्र शिक्षा, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। 
     उल्लेखनीय है कि विद्यालयों में जल स्वच्छता एवं साफ-सफाई में उत्कृष्टता को मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिए जाने का प्रावधान है। इसी क्रम में आज केंद्रीय विद्यालय आर.डी.एस.ओ. को फाइव स्टार रेटिंग के साथ जल उपवर्ग में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 प्रदान किया गया। 
प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यह पुरस्कार जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने प्रदान किया। प्राचार्य श्री कुमार को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न दिया गया। सम्मान मिलने पर प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता का प्रथम पुरस्कार प्राप्त करना अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान सभी के सहयोग और प्रयासों का परिणाम है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments