लखनऊ।उत्तर प्रदेश के लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के असनहा गद्दीपुरवा में भीषण सड़क हादसा हुआ है।यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में मुंडन कराने जा रहे 50 लोगों सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई और सभी लोग डूब गए।पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।चार शव भी बाहर निकाले गए हैं।अन्य की तलाश जारी है।मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर के अटरिया स्थित टिकौली गांव के रहने वाले छुन्नन के बेटे का मुंडन संस्कार था। नवरात्रि के पहले दिन छुन्नन के बेटे का इटौंजा के ऊनई देवी मंदिर में मुंडन होना था।मुंडन कराने लिए पूरा परिवार रिश्तेदारों और परिचितों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मंदिर जा रहा था। रविवार सुबह लगभग 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली असनहा के गद्दीपुरवा गांव के पास पहुंची थी।इसी दौरान बेहटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे सड़क किनारे बड़े तालाब में जा गिरी।ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर बेटे का मुंडन कराने नवरात्रि के पहले दिन पूरा कुनबा जा रहा था। महिलाएं देवी गीत और मुंडन से जुड़े मंगलगीत गा रही थीं।सभी खुश थे कि मंदिर में पहुंचकर नवरात्रि के पहले दिन माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद मुंडन संस्कार करायेंगे।मां की पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद ग्रहण कर घर जाएंगे,लेकिन सभी के मंगलगान पर ट्रक चालक की लापरवाही भारी पड़ गई।मंगलगीत अचानक चीखों में बदल गया। हर तरफ चीखपुकार मच गई।हादसे की सूचना मिलते ही इटौंजा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए।ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। तीन शव बाहर निकाले गए हैं।थाना प्रभारी के मुताबिक हादसे की शिकार ट्राली तालाब मे गिरते ही सभी उसके नीचे दब गए। बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। किसी तरह पुलिस और ग्रामीणों ने ट्राली के नीचे से लोगों को बाहर निकाला। 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।अभी तक चार शव मिले हैं। वहीं सात लोगों की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई है।मृतकों में टिकौली गांव की 45 वर्षीय सुखरानी, 52 वर्षीय सुषमा मौर्य,18 वर्षीय रुचि मौर्य और 38 वर्षीय कोमल हैं। पुलिस ने चारों के शव को सीएचसी भेज दिया है।एक को ट्रॉमा रेफर किया गया है।
सोमवार, 26 सितंबर 2022
Home
/
लखनऊ
/
इटौंजा/ मुंडन कराने जा रहे ट्रेक्टर ट्राली को ट्रक के मारी टक्कर, 50 लोग डूबे, 4 की मौत
इटौंजा/ मुंडन कराने जा रहे ट्रेक्टर ट्राली को ट्रक के मारी टक्कर, 50 लोग डूबे, 4 की मौत
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
लखनऊ
Tags:
लखनऊ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments