Breaking

बुधवार, 6 मई 2026

Lmp. छात्र संसद, कन्या भारती व शिशु भारती के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया संपन्न

⚫ छात्र संसद, कन्या भारती व शिशु भारती के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया संपन्न

लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएसई) में प्रांतीय योजना के अंतर्गत छात्र संसद, कन्या भारती एवं शिशु भारती के गठन हेतु लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्य परिवार, कर्मचारीगण एवं प्रधानाचार्य ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रवण कुमार अवस्थी ने सर्वप्रथम मतदान कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की चुनाव प्रक्रिया विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व एवं अनुशासन की भावना विकसित करती है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती है।

मतदान उपरांत चुनाव अधिकारी आचार्य संजय द्विवेदी द्वारा परिणाम घोषित किए गए।
छात्र संसद में देवेश तिवारी को प्रधानमंत्री, अखिल तिवारी को उपप्रधानमंत्री (सीनियर) तथा आकर्ष मिश्रा को उपप्रधानमंत्री (जूनियर) चुना गया। समर वर्मा को अनुशासन प्रमुख एवं सर्वज्ञ अवस्थी को अनुशासन सहायक बनाया गया। टैगोर सदन के प्रमुख विनायक दीक्षित एवं सहायक वैष्णव अवस्थी, मालवीय सदन के प्रमुख आयुष बाजपेयी एवं सहायक आरूष वर्मा, विवेकानन्द सदन के प्रमुख सोहम शुक्ला एवं सहायक अर्पित कुमार चतुर्वेदी तथा रामानुजन सदन के प्रमुख मलय अवस्थी एवं सहायक आयुष बाजपेयी चुने गए।
कन्या भारती में भव्या त्रिपाठी को प्रधानमंत्री, लवी कश्यप को उप-प्रधानमंत्री (सीनियर) एवं सिमरन सिंह को उप-प्रधानमंत्री (जूनियर) चुना गया। आन्या गुप्ता को अनुशासन प्रमुख तथा अदिति मौर्य को अनुशासन सहायक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
शिशु भारती में अनन्या त्रिपाठी को अध्यक्ष, ख्याति सिंह को उपाध्यक्ष, सानवी श्रीवास्तव को मंत्री, अदिति अवस्थी को उप-मंत्री, प्राची वर्मा को सेनापति एवं मानवी वर्मा को उप-सेनापति चुना गया। अनुशासन प्रमुख के रूप में रूद्र शुक्ला तथा उप-अनुशासन प्रमुख के रूप में ऋषभ पाण्डेय का चयन हुआ।

पूरी चुनाव प्रक्रिया उप प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित वर्मा की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments