🔘 पर्यावरण मित्र समूह की कोर कमेटी बैठक में बजा हरियाली के विस्तार का बिगुल
लखीमपुर। पर्यावरण मित्र समूह की कोर कमेटी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संस्था के पंजीकरण सहित वर्तमान वित्तीय स्थिति पर चर्चा, हरियाली मित्र सम्मान एवं सदस्य के यादगार दिवस कार्यक्रम का संयोजन किया गया।
सिविल लाइंस स्थिति सपना कक्कड़ एवं सुनील कक्कड़ के निवास पर हरे भरे लॉन में संपन्न हुई पर्यावरण मित्र समूह कोर कमेटी की बैठक का शुभारंभ प्रबंधन प्रमुख मयूरी नागर के स्वागत अभिभाषण एवं वित्तीय स्थिति प्रस्तुति के साथ हुई।
समूह संयोजक विशाल सेठ ने संस्था के रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी जानकारी तो मीडिया प्रभारी राम मोहन गुप्त द्वारा हरियाली मित्र सम्मान हेतु कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों को भी सम्मिलित किए जाने का सुझाव रखा। सभा के दौरान अन्य जनपदों में भी पर्यावरण मित्र समूह की इकाई के गठन पर चर्चा के साथ साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जल्द ही इसकी शुरुआत होने की सूचना पर सदन ने हर्ष व्यक्त किया।
इस दौरान पर्यावरण मित्र समूह कोर कमेटी सदस्य सपना कक्कड़ एवं सुनील कक्कड़ को अति सुंदर लॉन, हरे-भरे घर और प्रवेश मार्ग हित हरियाली मित्र सम्मान तथा राम मोहन गुप्त एवं अर्चना गुप्ता को उनके मंगल दिवस पर शुभेच्छाएं दी गईं। कुमकुम गुप्ता द्वारा प्रदत्त धन्यवाद प्रस्ताव एवं आतिथेय परिवार द्वारा सभी सदस्यों एवं अतिथियों को पौध युक्त गमले प्रदान करने के साथ कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह के संयोजक विशाल सेठ, मीडिया प्रभारी राम मोहन गुप्त, प्रबंधन प्रमुख मयूरी नागर, कोर कमेटी सदस्य मधुलिका त्रिपाठी, संजय गुप्ता, रश्मि महेंद्रा, कुमकुम गुप्ता और सपना कक्कड़, पूजा सिंह चौहान सहित अर्चना गुप्ता, लेखनी सेठ, सुनील कक्कड़, आशू गुप्ता, कदंब ऋषि नागर, अक्षरा सिंह चौहान एवं मुस्कान आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments