Breaking

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

सी.डी.ई.आई.सी., सुन्दरनगर में व्यावसायिक पदों हेतु संविदा आधार पर आवेदन आमंत्रित

मंडी, 13 फरवरी : दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन कार्यरत समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र, सुन्दरनगर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश में संचालित सी.डी.ई.आई.सी. (Composite Disability Early Intervention Centre) हेतु विभिन्न व्यावसायिक पदों पर संविदा आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आमंत्रित पदों में नैदानिक/पुनर्वास मनोवैज्ञानिक, ऑडियोलॉजिस्ट, विशेष शिक्षक तथा फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हैं। इन पदों के माध्यम से दिव्यांगजनों को प्रारंभिक हस्तक्षेप, पुनर्वास एवं कौशल विकास सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिल सके।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, पारिश्रमिक तथा आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट (crcsundernagar.nic.in) पर प्राप्त कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments