Breaking

शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

पंचम दा की विरासत के साए में सुरों का महाकुंभ बनेगा ‘जो आए वो गाए’ सीजन-4

🔘 पंचम दा की विरासत के साए में सुरों का महाकुंभ बनेगा  ‘जो आए वो गाए’ सीजन-4

नोएडा। जब संगीत केवल मनोरंजन न रहकर साधना बन जाए और मंच केवल प्रदर्शन नहीं बल्कि पहचान का माध्यम बन जाए, तब जन्म लेता है एक ऐसा आयोजन, जो उभरती प्रतिभाओं के सपनों को सुरों की उड़ान देता है। दिल्ली-एनसीआर के प्रतिष्ठित नवरत्न सिंगिंग मंच “जो आए वो गाए” का सीजन-4, एपिसोड-3 इसी संकल्प के साथ आगामी रविवार, 18 जनवरी को शाम 4 बजे नोएडा के क्लब-27, सेक्टर-27 में आयोजित होने जा रहा है।
नवरत्न फाउंडेशन्स के तत्वावधान में आयोजित यह मासिक संगीत कार्यक्रम उन अनदेखी, उभरती और प्रतिभाशाली गायन प्रतिभाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर है, जो अपने सुरों से पहचान बनाना चाहती हैं। “जो आए वो गाए” मंच की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि यहाँ अवसर समान है, मंच खुला है और सुरों का सम्मान सर्वोपरि है। कार्यक्रम क्लब-27, सेक्टर-27 आरडब्ल्यूए, ट्राई ग्रुप ऑफ म्यूजिक, स्पर्श-एहसास ज़िंदगी का, डीएमएस-आरहोई, हार्मनी वेव्स, नव कला भवन संगम एवं आग्रिम विद्यापीठ के सशक्त एवं सक्रिय सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस एपिसोड की विशेष आकर्षण होंगे संगीत जगत के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित व्यक्तित् रमेश नौटियाल, जिन्हें विशेष मेंटर के रूप में आमंत्रित किया गया है। श्री नौटियाल, भारतीय संगीत के जादूगर पंचम दा (आर. डी. बर्मन) के शिष्य रहे हैं और मुंबई में उनके घर पर रहकर संगीत की बारीकियाँ सीखी हैं।उनका गायन, व्यक्तित्व और साज सज्जा पंचम दा की स्मृतियों को सजीव कर देता है, जो इस आयोजन को ऐतिहासिक गरिमा प्रदान करता है। नवरत्न अध्यक्ष डॉ.  अशोक श्रीवास्तव ने बताया कार्यक्रम ऑर्केस्ट्रा आधारित होगा, जिसमें केवल बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रतिभागियों के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को गीत के बोल पढ़कर गाने की विशेष अनुमति रहेगी। प्रथम आगंतुक प्रथम अवसर के आधार पर पहले 30 गायक ही प्रस्तुति दे सकेंगे। पंजीकरण कार्यक्रम स्थल पर ही होगा, जिसके लिए ₹500 की रिफंडेबल राशि जमा करनी होगी, जो उसी दिन लौटा दी जाएगी। यह मंच केवल गायन का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, साधना और संगीत-संस्कार का उत्सव है जहाँ हर सुर सम्मान पाता है और हर कलाकार स्वयं को पाता है। उन्होंने कहा अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें 📞 9818700814 / 7011209901 इन नंबरों पर। “जो आए… वो गाए” क्योंकि यहाँ हर आवाज़ मायने रखती है और हर सपना सुरों में ढलने का हकदार है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments