Breaking

गुरुवार, 11 दिसंबर 2025

Lmp. विश्व मंच पर चमकी अवध की प्रतिभा, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंकित गुप्ता अमेरिका में बने अंतर्राष्ट्रीय फैकल्टी, लगा बधाई का तांता

🔘 विश्व मंच पर चमकी अवध की प्रतिभा, अमेरिका में डॉ. अंकित गुप्ता बने अंतर्राष्ट्रीय फैकल्टी

लखीमपुर खीरी। भारतीय अवधी समाज लखीमपुर सदस्य निखिल गुप्ता के पुत्र एवं देश की होनहार युवा प्रतिभा डॉ. अंकित गुप्ता ने वह उपलब्धि हासिल की है, जो किसी भी जिले ही नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण बन जाती है। अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित टीसीटी (Transcatheter Cardiovascular Therapeutics) सम्मेलन में दुनिया भर से पहुंचे 25,000 कार्डियोलॉजिस्टों के बीच अपने शोध को प्रस्तुत कर डॉ. गुप्ता न केवल सबका ध्यान केंद्रित करने में सफल रहे, बल्कि सर्वसम्मति से अंतर्राष्ट्रीय फैकल्टी के रूप में चयनित होकर भारत का परचम विश्व मंच पर लहरा दिया।
एम्स रायबरेली में कार्यरत इस प्रतिभाशाली कार्डियोलॉजिस्ट ने नई तकनीकों पर आधारित अपने शोध को विशेषज्ञों के समक्ष अत्यंत प्रभावशाली ढंग से रखा, जिस पर वैश्विक समुदाय ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। भारत से केवल तीन दर्जन विशेषज्ञ इस सम्मेलन में शामिल हुए थे, उनमें से डॉ. अंकित गुप्ता का यह चयन उनकी उत्कृष्टता, निष्ठा और चिकित्सा जगत में निरंतर ऊंचाइयों को छूने की क्षमता का प्रमाण है। डॉ. अंकित की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय अवधी समाज लखीमपुर में उल्लास की लहर दौड़ गई। संस्था के महासचिव डॉ. पी.के. गुप्ता ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा अवध की मिट्टी में जन्मी प्रतिभाएँ आज विश्व मंच पर भारत की चमक बढ़ा रही हैं। यह क्षण लखीमपुर ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व से भर देने वाला है। डॉ. अंकित का यह स्वर्णिम क्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है यह संदेश कि समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्टता की चाह रखने वालों के लिए दुनिया की कोई सीमा नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments