Breaking

गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पश्चिमी कमान), चंडीगढ़ ने जयपुर को हराकर जीती 8वीं अखिल भारतीय रक्षा लेखा वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2025

रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पश्चिमी कमान), चंडीगढ़ ने जयपुर को हराकर जीती 8वीं अखिल भारतीय रक्षा लेखा वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2025

चंडीगढ़, 17 दिसंबर: रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक, बेंगलुरु द्वारा 8वीं अखिल भारतीय रक्षा लेखा वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2025 (पुरुष एवं महिला) का आयोजन 10 से 12 दिसंबर, 2025 तक रक्षा लेखा खेल नियंत्रण बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वाधान में किया गया।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच 12 दिसंबर, 2025 को रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पश्चिमी कमान), चंडीगढ़ और रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (दक्षिण पश्चिमी कमान), जयपुर के बीच हुआ, जिसमें रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पश्चिमी कमान), चंडीगढ़ विजेता रही। चंडीगढ़ की टीम ने जयपुर को सीधे सेटों में 25-16 और 25-18 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की।

रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पश्चिमी कमान), श्री संजय कुमार सिंह ने विजेता टीम के सम्मान में 16 दिसंबर, 2025 को कार्यालय के सभागार में एक भव्य समारोह आयोजित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments