Breaking

शनिवार, 6 दिसंबर 2025

पंचकूला में 11वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव शुरू

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित 11वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव - आईआईएसएफ आज पंचकूला के दशहरा मैदान में शुरू हुआ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी के साथ मिलकर भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) का औपचारिक उद्घाटन किया।

आईआईएसएफ का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हर साल इस तरह के महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को शिक्षित करना और विज्ञान की उपलब्धियों का जश्न मनाना है।
 
 
इस अवसर पर, अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने छात्रों और युवा वैज्ञानिकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत में विज्ञान क्षेत्र काफ़ी प्रगति कर रहा है। यह भारतीयों के लिए काफ़ी प्रेरणादायक है कि भारत विज्ञान के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने अंतरिक्ष में भारत पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि इस बार आईआईएसएफ का आयोजन "विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत" विषय पर किया जा रहा है। विज्ञान महोत्सव का उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा देना और युवाओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रेरित करना है।
 
इस विज्ञान महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों से हज़ारों छात्र, युवा शोधकर्ता और विज्ञान प्रेमी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा, इसरो, डीआरडीओ और अन्य प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक और शोधकर्ता भी पहुँचे हैं, जो विभिन्न सत्रों और संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे। महोत्सव में वैज्ञानिकों के बीच संवाद सत्र और राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियाँ भी शामिल होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments