Breaking

गुरुवार, 27 नवंबर 2025

Lmp. सरस्वती ज्ञान मंदिर में आयोजित हुआ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम

विज्ञप्ति।  आज दिनांक 27 नवम्बर 2025, दिन गुरुवार को सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी द्वारा विद्या भारती योजनानुसार अन्य सम्पर्कित विद्यालयों के अन्तर्गत ‘सरस्वती ज्ञान मंदिर, मिदनिया, लखीमपुर-खीरी‘ में ‘‘सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम‘‘ का आयोजन किया गया। 
       कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मीना शुक्ला ने की। मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती विनीता त्रिपाठी व श्रीमती प्रीति दीक्षित उपस्थित रहीं। साथ ही राज्य महिला आयोग की मंत्री श्रीमती सुजीता कुमारी जी ने भी अपने वक्तव्य से महिलाओं का मार्गदर्शन किया। महिलाओं में उत्साहवर्धन बनाए रखने के लिए उनके मध्य एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम श्रीमती रश्मि दीक्षित द्वारा कराया गया।
        कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती रश्मि दीक्षित व सुश्री राखी मिश्रा रहीं।
       कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमती मीना शुक्ला जी, श्रीमती विनीता त्रिपाठी व श्रीमती प्रीति दीक्षित एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
       विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना सभी के समक्ष प्रस्तुत की और कहा कि प्रत्येक नारी में वाक्, स्मृति, मेधा, धृति, क्षमा, श्री और कीर्ति रूपी सात शक्तियाँ निहित हैं। उन्हें पहचान कर जाग्रत करने की आवश्यकता है।
प्रीति दीक्षित जी ने कुटुम्ब प्रबोधन के अन्तर्गत महिलाओं को अपने बच्चों को पर्यावरण और मूल संस्कृति के द्वारा घर के बड़े-बूढों के साथ समय बिताने के लिए प्रेरित किया।
        श्रीमती विनीता त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की शप्त शक्तियों को अपने अन्दर पहचानने की क्षमता को उजागर किया।
इस अवसर पर हमारे समाज की स्थानीय पाँच विशिष्ट माताओं श्रीमती पुष्पा मिश्रा, श्रीमती लक्ष्मीरानी पाण्डेय, श्रीमती साधना शुक्ला, श्रीमती सुजाता श्रीवास्तव एवं श्रीमती श्यामा शुक्ला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
         कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए श्रीमती सुजीता कुमारी (राज्य महिला आयोग मंत्री) ने कहा कि कार्यक्रम प्रशंसनीय है, महिलाओं की जागरूकता में एक सराहनीय कदम है।
      इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने भारत की महान विदुषी महिलाओं व देवियों मदर टेरेसा, रानी लक्ष्मीबाई, लक्ष्मी, पार्वती, सरस्वती, सरोजनी नायडू व दुर्गा माता के स्वरूप धारण किये। छात्राओं के वक्तव्य व वेशभूषा ने सबके मन को मोह लिया।
      अन्त में विधालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश शुक्ला के प्रति श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी ने सभी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

भवदीय
शिप्रा बाजपेई
प्रधानाचार्य

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments