Breaking

गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025

Lmp. शस्त्रोपूजन उपरांत विजय दशमी पर्व पर "केसुविला" से प्रज्ज्वलित हुई धर्म, संगठन और सद्भाव की ज्योति

🔘 शस्त्रोपूजन उपरांत विजय दशमी पर्व पर केसुविला से प्रज्ज्वलित हुई धर्म, संगठन और सद्भाव की ज्योति

 
लखीमपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर क्षत्रिय सेवा सद्भाव समिति द्वारा श्रीराम की शक्ति पूजा एवं शस्त्र पूजन का ऐतिहासिक आयोजन समिति के संस्थाध्यक्ष राजवीर सिंह के आवास “केसुविला” खीरी रोड पर श्रद्धा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ समिति के संरक्षक डॉ. अरुण सिंह ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शक्ति साधना का भावपूर्ण वर्णन करते हुए किया। उन्होंने कहा “श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त करने से पूर्व माँ शक्ति की आराधना की थी। यह संदेश देता है कि धर्म, न्याय और सत्य की स्थापना के लिए शक्ति और साहस का संगम अनिवार्य है।” इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आर.पी.एस. चौहान ने समाज की एकता और संगठन पर विशेष बल देते हुए कहा कि शस्त्र पूजन केवल परंपरा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज रक्षा का संकल्प है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे शस्त्र की साधना को आत्मबल और सद्गुणों के संवर्धन से जोड़ें। संस्थाध्यक्ष श्री राजवीर सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज सदा से धर्म, सत्य और राष्ट्ररक्षा के लिए समर्पित रहा है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, शक्ति और सद्भाव का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारीगण सचिव शिशिर सिंह, कोषाध्यक्ष रामवीर सिंह, डॉ. संजय तोमर, उदयवीर सिंह, गोपाल दत्त सिंह, राजू सिंह, कुँवर शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अमर सिंह, अरुण सिंह (उर्रा), रमेश सिंह, पंकज चौहान, अखिलेश सिंह एडवोकेट, विजय प्रताप सिंह “बबलू” एडवोकेट, अजय सिंह एडवोकेट, अमित सिंह बंटी, कार्तिकेय सिंह, सरस सिंह, मनोज सिंह, हरिवंश भदौरिया, उपेन्द्र सिंह, आयुष प्रताप सिंह, अथर्व प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments