आगरा में एक युवक को पुलिस गाना गाने पर हवालात ले गई। फिल्म खलनायक का गाना चोली के पीछे क्या है एक युवक को सड़क पर गाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक राह चलती युवतियों को देखकर अश्लील गाना गा रहा था और उसी दौरान उसे पुलिस वालों ने देख लिया। पुलिस वालों ने पूछताछ की और फिर उसे पकड़कर हवालात में डाल दिया। युवक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम राजपुर चुंगी स्थित गौरव स्वीट्स के पास हुई। पुलिस के अनुसार शराब के ठेकों के आस-पास शाम के समय पुलिस चेकिंग करने लगी है। ठेके पास खड़ा एक युवक तेज आवाज में चोली के पीछे क्या है यह गाना तेज आवाज में गा रहा था। राह चलती युवतियां यह देख शर्मिंदा हो रही थीं। पुलिस उसके पास पहुंची। उससे पूछा किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। युवक घबरा गया। उससे पूछा वह कोई सिंगर है। उसने जवाब दिया नहीं। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे थाने लाया गया थाने आते ही उसे हवालात में बंद कर दिया गया। पुलिस ने उससे कहा अब गाना गाए। उसकी बोलती बंद हो गई। हलक से आवाज नहीं निकल रही थी। पुलिस से माफी मांगने लगा। कहने लगा अब से कोई गाना ही नहीं गाएगा। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रिजवान कुरैशी बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने की धारा के तहत मुकदमा लिखा। आरोपित को शांति व्यवस्था भंग करने की धारा के तहत जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025
सामने से गुजर रही लड़कियों को देखकर फिल्म खलनायक का गाना गाया, मनचला अरेस्ट
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments