Breaking

मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025

‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया

थाना दारागंज एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा ‘मिशन शक्ति 5.0’  भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया

प्रयागराज पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना दारागंज में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध बालिकाओ/महिलाओं की समस्याएं सुनी गयीं तथा महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments