उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के राजसी परिवार में एक बार फिर विवाद गहराया हुआ है। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच का विवाद लगातार गहरा रहा है। भानवी सिंह ने दिल्ली के कोर्ट में मामला दर्ज कराया। तलाक के केस भी चल रहा है। इस बीच पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई। अब राजा भैया के बेटों ने मां को सुना दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि राजा भैया साथ रहना चाहते थे, लेकिन मां ने ही घर छोड़ दिया। अब वे 100 करोड़ रुपये मांग रही हैं। इस पूरे विवाद के बीच रुपये मांगे जाने की बात के बाद राजा भैया की संपत्ति की चर्चा शुरू हो गई है।कुंडा विधायक राजा भैया ने यूपी चुनाव 2022 के दौरान चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति की घोषणा की थी। इसमें साफ दिखता है कि राजा भैया की संपत्ति में पिछले वर्षों में काफी इजाफा हुआ है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, वे 2022 के चुनाव के समय 23 करोड़ 69 लाख 71 हजार 38 रुपये के मालिक थे।यूपी चुनाव 2007 के समय राजा भैया की संपत्ति 2.73 करोड़ रुपये थी। यह 2012 के चुनाव के दौरान बढ़कर 7.11 करोड़ रुपये हो गई। यूपी चुनाव 2017 के हलफनामे के अनुसार, राजा भैया 14.25 करोड़ रुपये संपत्ति के मालिक थे।राजा भैया की शादी भानवी कुमारी सिंह से हुई थी। उनकी चार संतानें हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम राघवी कुमारी सिंह है। इसके बाद बृजराज प्रताप सिंह, शिवराज प्रताप सिंह और बृजेश्वरी कुमारी सिंह हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, राजा भैया की चारों संतानों के पास संपत्ति है। इसके अलावा वे संयुक्त परिवार में हैं। ऐसे में उन्होंने परिवार के सदस्य की संपत्ति 42 लाख 45 हजार 155 रुपये घोषित की है।
मंगलवार, 23 सितंबर 2025
राजा भैया के नाम पर कितने हथियार, कितना सोना कुंडा विधायक की संपत्ति जानिए
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments