एसपी ने सादात थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला कांस्टेबल को किया सम्मानित
सादात जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज रजा ने सादात थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर आदि की गहनता से जांच-पड़ताल की और अभिलेखों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, मेस की जांच करने के बाद महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से भी जानकारी हासिल की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण का भी निर्देश दिया। उन्होंने थाने में स्थापित साइबर सेल और हेल्प डेस्क का जायजा लेते हुए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए साइबर सेल की कांस्टेबल सोनी को पुरस्कृत किया। थाना प्रभारी वागीश विक्रम सिंह को महिला संबंधी अपराधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने टॉप-10 अपराधियों, गुंडों और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही थानाक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। कहा कि भविष्य में इन कैमरों को आपस में लिंक करने की भी योजना है। इससे साक्ष्य संकलन में भी मदद मिलेगी। इस दौरान एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद आदि रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments