Breaking

शनिवार, 20 सितंबर 2025

प्रधानमंत्री ने मोहनलालजी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहनलालजी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि श्री मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। श्री मोदी ने कहा, "दशकों के समृद्ध कार्य के साथ, वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच के एक अग्रणी प्रकाश स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं और केरल की संस्कृति के प्रति अत्यंत समर्पित हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी उल्लेखनीय अभिनय किया है। विभिन्न माध्यमों में उनकी सिनेमाई और नाट्य प्रतिभा वास्तव में प्रेरणादायक है।"

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:

"श्री मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। दशकों के समृद्ध कार्य के साथ, वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच के अग्रणी प्रकाश स्तंभ हैं और केरल की संस्कृति के प्रति अत्यंत भावुक हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी उल्लेखनीय अभिनय किया है। विभिन्न माध्यमों में उनकी सिनेमाई और नाट्य प्रतिभा वास्तव में प्रेरणादायक है।"

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई। उनकी उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहें, यही कामना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments