Breaking

शनिवार, 13 सितंबर 2025

साहित्य साधक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ द्वारा पुस्तक मेला बलरामपुर गार्डन में भव्य कवि सम्मेलन सम्पन्न

आज दिनांक ११ सितम्बर २०२५ को पुस्तक मेला बलरामपुर गार्डन परिसर के मंच पर साहित्य साधक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ द्वारा एक शानदार कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ हिमांशु सक्सेना "अर्श लखनवी " के साथ कार्यक्रम अध्यक्ष शायर भूपेंद्र सिंह होश, मुख्य समागत डाॅ अजय प्रसून, अति विशिष्ट समागत श आदित्य द्विवेदी, विशिष्ट समागत प्रथम कैलाश प्रकाश त्रिपाठी पुंज एवं विशिष्ट समागत द्वितीय अरविंद झां की उपस्थिति रही  ।
आपके साथ ही अन्य आमंत्रित कवि योगेश चौहान,  राजीव वर्मा वत्सल, अनिल किशोर "निडर", मनमोहन बाराकोटी,  शरद पाण्डेय शशांक, शायर राजेश राज,  विजय तन्हा, शायर डाॅ आमिल, अखिल कुमार "व्यथित", रामराज भारती, निलेश ज्वाला,कवयित्री सुनीता चतुर्वेदी आदि २५ कवियो ने शानदार काव प्रस्तुतियां देकर माहोल को खुश नुमा बनाने हेतु खूब तालियां बटोरी। कवि सम्मेलन का सफल संचालन अरविन्द रस्तोगी धवल  ने किया ।
               कार्यक्रम के अंत में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ हिमांशु सक्सेना "अर्श लखनवी" जी ने सभी कवियों और दर्शकों का आभार व्यक्त कर करते हुए कार्यक्रम को पूर्ण आहूत किया।
_________राष्ट्रिय मीडिया प्रभारी डाॅ० स्वाति पाण्डेय "प्रीत"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments