कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित की जा रही 90वीं इंटर रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 में उत्तर मध्य रेलवे की कुमारी मानसी ने हाईजंप में 1.81 मीटर छलांग के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया । कुमारी मानसी उत्तर मध्य रेलवे/मुख्यालय के वाणिज्य विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं ।कुमारी मानसी ने इससे पूर्व 89वीं सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 में 1.82 मीटर हाईजंप के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया था एवं बेंगलुरु में आयोजित 63वें ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2024-25 में 1.78 मीटर हाईजंप के साथ रजत पदक प्राप्त किया था ।
इस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर मध्य रेलवे से भाग ले रही टीम में टीम मैनेजर, श्री दिवाकर शुक्ला एवं टीमकोच, श्रीमती रागिनी गौड़ अपनी टीम की हौसला अफजाई कर रही है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments