Breaking

गुरुवार, 18 सितंबर 2025

अद्भुत शिवलिंग पूजा से मोदी को मिला दीर्घायु होने का आशीर्वाद

प्रयागराज। ब्रह्म निवास अलोपीबाग स्थित आद्य भगवान शंकराचार्य मंदिर में बाबा मैदानेश्वर के अद्भुत रूप से सजाए गए चांदी के नाग देवता से लिपटे हुए चांदी के शिवलिंग की पुजा व विशेष रुद्राभिषेक करके 51 विप्र वेद पाठियों द्वारा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना व याचना की गई। उक्त अवसर पर श्रीमज्जयोतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने प्रधानमंत्री को संपूर्ण राष्ट्र एवं विश्व के कल्याण व समृद्धि के लिए कार्य करने की क्षमता की मांग भगवान भोलेनाथ शंकर जी से किया।
उक्त अवसर पर पूज्य शंकराचार्य जी ने बताया कि किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व उसकी कार्य क्षमता से ही निखरता है। अच्छे मन से किए गए अच्छे कल्याणकारी कार्य का परिणाम ही उस व्यक्ति को अच्छा व श्रेष्ठ बनाता है और मोदी जी में यह क्षमता है। यद्यपि संपूर्ण भारत देश ही भगवान राम की अयोध्या है जहां का हर बच्चा राम है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दंडी स्वामी विश्वदेवानंद सरस्वती जी, आचार्य मनीष जी तिवारी, आचार्य अंकित जी, आचार्य भगवान दास द्विवेदी, आचार्य बृजेश जी सहित 51 विप्रो ने शुक्ल यजुर्वेद का पाठ रुद्राभिषेक और हनुमान चालीसा अनुष्ठान संपन्न कराया कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments