मदनपुर में तेरहवीं भोज पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व एसीपी व किसान नेता हुए शामिल श्रद्धांजलि अर्पित कर समाजसेवियों ने परिवार को दिया ढांढ़स
प्रयागराज यमुनापार तहसील बारा ब्लाक शंकरगढ़ के ग्राम मदनपुर निवासी समाजसेवी विजय भारती और अनुज बब्लू भारती की माता के तेरहवीं भोज कार्यक्रम में रविवार को भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और किसान नेताओं ने स्वर्गीय माता को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी।कार्यक्रम में बारा रेंज के पूर्व एसीपी संतलाल सरोज, बीकेयू (आज़ाद हिन्द) के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष व प्रभारी प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम, ब्लाक महामंत्री शंकरगढ़ देवेन्द्र तिवारी उर्फ सोनू तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय माता का जीवन सादगी और सेवा भाव से परिपूर्ण रहा, उनकी यादें हमेशा समाज को प्रेरित करती रहेंगी। गांव के लोगों ने भी भारी संख्या में उपस्थित होकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उपस्थित जनों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा गांव भारती परिवार के साथ खड़ा है। तेरहवीं भोज कार्यक्रम आपसी एकजुटता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments