Breaking

शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

1500वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर रोशन हुआ शहर रातभर निकले जुलूस



 
प्रयागराज पैग़म्बर-ए-आख़िरत हज़रत मोहम्मद साहब के 1500वां  ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गुरुवार की रात प्रयागराज शहर पूरी तरह रौशनियों से जगमगाता रहा। मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक देखते ही बन रही थी। मोहल्लों को इस्लामी झंडों, रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से सजाया गया। छोटे-बड़े, बच्चे और बुजुर्ग सभी नए कपड़े पहनकर ख़ुशियों में शरीक हुए।अटाला, सब्ज़ी मंडी, नूरूल्लाह रोड, पत्थर गली, शाहगंज, करेली, अकबरपुर, बक्शी बाज़ार, रानी मंडी, दरियाबाद, रसूलपुर, बहादुरगंज और मोतिशिमगंज से निकले जुलूसों ने पूरे शहर का माहौल रोशन कर दिया। ये जुलूस चौक, कोतवाली, सब्ज़ी मंडी, नखास कोना होते हुए दारा शाह अजमल पर संपन्न हुए। जगह-जगह अंजुमनों ने स्टाल लगाकर जुलूस का स्वागत किया और प्रतिभागियों का सम्मान किया।पूरे शहर की मस्जिदों को दुल्हन की तरह सजाया गया। ख़ासकर चौक जामा मस्जिद की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। रातभर नबी की शान में नात-ए-पाक और सलातो-सलाम पेश किए जाते रहे।दरियाबाद जोगी घाट का जुलूसे मोहम्मदी बना चर्चा का विषय
दरियाबाद जोगी घाट से निकला जुलूसे मोहम्मदी शमशुल इस्लाम की अगुवाई में रात 10 बजे प्रारंभ हुआ। यह जुलूस दरियाबाद पीपल चौराहा होते हुए अतरसुइयां और कोतवाली तक पहुँचा। जुलूस को कारीगरों ने बहुत ही खूबसूरती से सजाया था, जिसमें महीन नक्काशी देखते ही बन रही थी। राहगीरों और श्रद्धालुओं ने इसकी खूब तारीफ की। कई स्थानों पर शगुन ग्रुप की ओर से जुलूसों को इनाम भी दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments