Breaking

सोमवार, 8 सितंबर 2025

बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन

बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन, अंतिम दिन हुआ वृहद भंडारा

सैदपुर नगर के अतिप्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव मन्दिर परिसर स्थित गणेश मन्दिर में चल रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन शनिवार की रात 9 बजे वृहद भंडारे के साथ किया गया। इस दौरान 10 दिवसीय आरती के अंतिम दिन देररात तक आरती का आयोजन हुआ। जहां पूरा मन्दिर परिसर भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। अंतिम दिन विघ्नहर्ता की महाआरती नगर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी शिवम वर्मा कल्लू द्वारा की गई। साथ ही भगवान गणेश की 108 दीप से महाआरती की गई। इस दौरान पूरा मन्दिर परिसर देखते ही बन रहा था। देखकर ऐसा लग रहा था कि भगवान गणेश स्वयं धरती पर उतर आए हों। महाआरती के पश्चात अंतिम दिन के प्रसाद वितरण के आयोजक शिवम वर्मा ने काजल किन्नर व आशीष श्रीवास्तव के साथ सभी श्रद्धालुओं में मिष्ठान्न का वितरण किया। गणेश उत्सव समिति के सदस्य अमित चौरसिया ने बताया कि बीते 10 दिनों तक नगर के कई प्रतिष्ठित व्यापारियों व संभ्रांत नागरिक़ों द्वारा हर दिन श्रद्धा के अनुसार लड्डू, फल, मेवा सहित विभिन्न तरह के भोग लगाकर उनके प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किए जा रहे थे। बताया कि 10 दिनों तक रात में गजानन के अलौकिक स्वरूप का दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ रही थी और पूरा क्षेत्र के गणपति बप्पा मोरया के नारे से गुंजायमान रहा और मन्दिर परिसर में ढोल नगाड़े बज रहे थे। इसके बाद शनिवार की रात भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सभासद सुनील यादव, पंकज अग्रवाल, दिलीप सोनकर, राजेश चौरसिया आदि रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments