कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना की ऑल इंडिया सर्चिंग भोपाल से बिलासपुर तक GRP ने रेलवे ट्रैक और जंगलों में किया तलाश, दिल्ली तक पहुंची टीम
भोपाल कटनी की रहने वाली ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी को गुम हुए 11 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिसके बाद उसे ऑल इंडिया खोजने के निर्देश दे दिए गए हैं। GRP ने सिविल जज एस्पिरेंट की तलाश में भोपाल से लेकर बिलासपुर के रेलवे ट्रैक और जंगल छान मारे। लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। भोपाल-ओबेदुल्लागंज- बरखेड़ा के जंगलों में सर्चिंग शुरू कर दी गई है। जीआरपी पुलिस की 4 टीमें जंगल में अर्चना को तलाश रही कर रही है।वहीं दिल्ली, मुंबई से नागपुर तक भी GRP उसे तलाश रही है। जीआरपी पुलिस दिल्ली भी पहुंची है। साथ ही इंदौर के हॉस्टल की पुलिस ने तलाशी ली। रेलवे पुलिस ने 3 दिन से इंदौर में डेरा डाल लिया है। जिस दिन अर्चना ट्रेन से गई, उस दिन की सभी ट्रेनों की तलाशी जारी है। हर छोटे बड़े स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है। अर्चना 7 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने के लिए इंदौर से कटनी के लिए नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच बी3 में सवार हुई। 8 अगस्त को परिजन उसे कटनी साउथ स्टेशन लेने पहुंचे, पर वह नहीं मिली। सीट पर सिर्फ उसका बैग था। बैग में राखी रूमाल और बच्चों के लिए गिफ्ट रखे हुए थे।
अर्चना का मोबाइल भी बंद था। आसपास उसे ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मिली। चिंता होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ दिनों बाद उसे नर्मदा नदी में भी ढूंढा गया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments