गड्ढों के चलते सड़क से तालाब व अब खेत बन चुकी बदहाल सड़क पर लोगों ने धान रोपकर जताया विरोध, दी चेतावनी
गाजीपुर शहर से सटे फुल्लनपुर से अंधऊ बाईपास मार्ग की जर्जर हालत के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों ने अनोखे अंदाज़ में प्रदर्शन किया। सड़कों पर भरे गड्ढों और पानी से परेशान लोगों ने सड़क पर ही धान की रोपाई कर शासन-प्रशासन को आईना दिखाने का काम किया। बता दें कि गाजीपुर शहर में नो एंट्री होने के बावजूद भारी वाहनों का रूट फुल्लनपुर-अंधऊ बाईपास मार्ग कर दिया गया है। यह मार्ग बकुलियापुर से लेकर बद्रीचंद के पोखरे तक पिछले पांच वर्षों से टूटा हुआ है। सड़क पर गहरे गड्ढे और उनमें भरा बारिश का पानी आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग पूरी तरह मौन है और सिर्फ गिट्टी डालकर गड्ढों को भरने की खानापूर्ति कर देता है। लेकिन बरसात में वो भी बह जाता है, जिससे स्थित पहले जैसी या और बदतर हो जाती है। आखिरकार लोगों का धैर्य जवाब दे गया और शनिवार को ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यह सड़क अब सड़क नहीं बल्कि खेत बन चुकी है, इसीलिए उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से धान रोप कर विरोध जताया है। इस मौके पर सपा नेता दिनेश सिंह यादव, जिपं सदस्य महेश यादव, अशोक यादव, बीडीसी विजय, चंदन बिंद, संतोष, अजीत, राजकुमार, रामशीष, विकास, मनीष, महेंद्र, सोनू, छोटू, ईश्वरदेव आदि रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments