Breaking

गुरुवार, 28 अगस्त 2025

प्रयागराज : सिर, हाथ-पैर कटी लाश नाले में फेंक कर भागा स्कूटी सवार

सिर, हाथ-पैर कटी लाश नाले में फेंक कर भागा स्कूटी सवार, दिल दहलाने वाले मर्डर की जॉच में जुटी पुलिस.

यूपी के प्रयागराज नैनी में औद्योगिक थाना क्षेत्र की कुरिया यादव बस्ती के समीप दोपहर नाले में एक किशोर की सिर, हाथ-पैर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्कूटी सवार अधेड़ पन्नी और कपड़े में लिपटी लाश फेंक कर फरार हो गया। घटनास्थल के समीप भैंस चरा रही वृद्धा के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए।स्थानीय पुलिस ने फॉरेसिंक और डॉग स्क्वायड के साथ पड़ताल की। बिना सिर, पैर और हाथ कटी लाश 16-17 वर्षीय किशोर की बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर दो किमी दूरी तक सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।औद्योगिक थाना क्षेत्र के सरस्वती हाईटेक सिटी में कुरिया यादव बस्ती के पास मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे ग्रे कलर की स्कूटी पर सवार अधेड़ व्यक्ति पहुंचा। उसने सफेद रंग की शर्ट और लोवर पहन रखी थी। प्रत्यक्षदर्शी वृद्धा उस वक्त स्कूटी सवार से कुछ दूरी पर भैंस चरा रही थी। वृद्धा के मुताबिक स्कूटी सवार बड़ा सा काले रंग का बैग लेकर आया था। उसने बैग से एक बड़ा कपड़ा निकाला और नाले में फेंक दिया। वृद्धा ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी सवार तेजी से अजवैया की ओर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर औद्योगिक थाना प्रभारी विपिन कुमार पाल मयफोर्स पहुंचे। नाले से शव निकाला गया, तो लाश सफेद प्रिंट कपड़े में लिपटी मिली। कपड़े के नीचे एक नीले रंग की पॉलीथीन थी। पुलिस ने हत्या कर शव को टुकड़े करने के बाद फेंकने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालने में जुटी है।डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव ने बताया कि अधकटी लाश को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जल्द ही फरार स्कूटी सवार की पहचान कर ली जाएगी।सरस्वती हाईटेक सिटी कुरिया यादव बस्ती के समीप सिर, पैर व हाथ कटी लाश मिलने के बाद ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है। ग्रामीणों ने हॉरर किलिंग का मामला होने पर भी आशंका व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि हत्यारों ने सिर, पैर व हाथ काटकर शव को फेंका, ताकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सके। आशंका है कि आसपास कुछ दूरी में ही कटी सिर, हाथ व पैर भी फेंका जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments