Breaking

गुरुवार, 7 अगस्त 2025

गंगा व गोमती की विनाशकारी लहरों से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों में एमएलसी ने वितरित की राहत सामग्री

गंगा व गोमती की विनाशकारी लहरों से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों में एमएलसी ने वितरित की राहत सामग्री, बाढ़ग्रस्त गांवों का किया दौरा

करंडा गंगा व गोमती नदी अब विनाशकारी तबाही मचाने लगी है। जिसके चलते दोनों नदियों से सैकड़ों गांव प्रभावित हो चुके हैं। इनमें गोमती नदी से जिले सर्वाधिक प्रभावित गांवों में गौरहट व तेतारपुर शामिल हैं। वहीं गंगा से तो बहुतेरे गांव प्रभावित हैं। ऐसे में मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री के दौरे के बाद बुधवार की दोपहर 1 बजे तक एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने गोमती व गंगा की बाढ़ से प्रभावित कई गांवों का दौरा किया और शासन द्वारा भेजी गई राहत सामग्री का पीड़ितों में वितरण किया। इसी क्रम में एमएलसी ने गोमती से प्रभावित गौरहट, तेतारपुर आदि गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं जानीं और बाढ़ का जायजा लेते हुए पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। वहां से वो करंडा के दीनापुर, नौदर आदि गांवों में पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बाढ़ व इससे ग्रसित क्षेत्रों पर सीधी नजर है। वो पल-पल मॉनीटरिंग कर रहे हैं और बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए वो दृढ़ कटिबद्ध हैं। कहा कि बाढ़ में अपना घर गंवाने वालों के लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा ठोस भरोसा दिया गया है। कहा कि सभी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ितों के लिए आश्रय स्थल बनवाने के साथ ही बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। कहा कि बाढ़ पीड़ित मनुष्य ही नहीं बल्कि बाढ़ से पीड़ित पशुओं पर भी मुख्यमंत्री की नजर है और उन्हें मवेशियों का चारा उपलब्ध कराने के लिए भी लिए निर्देश दिया है। इस मौके पर बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आर. सब्बनवाड, जिपं सदस्य अभय सिंह, भोला बिंद, प्रधान प्रवीण यादव आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments