🔘 लखनऊ सुपरफास्ट में सर्वेश शुक्ला बने प्रदेश प्रभारी, जनजागरण कार्यालय में हुआ सम्मान
लखीमपुर। समर्पण, संघर्ष और सच्चाई की डगर पर चलने वाले पत्रकार सर्वेश कुमार शुक्ला ने अपने पत्रकारिता जीवन की एक और ऊँची उड़ान भरी है। हिंदी दैनिक लखनऊ सुपरफास्ट द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए जाने की गौरवमयी घड़ी ने न केवल उनकी मेहनत को मुकुट पहनाया है बल्कि लखीमपुर की पत्रकारिता जगत को भी गौरवान्वित किया है।
कानपुर की धरती पर जन्मे श्री शुक्ला बीते पाँच वर्षों से लखीमपुर खीरी में पत्रकारिता की सशक्त आवाज़ बने हुए हैं। जिला ब्यूरो से मंडल ब्यूरो तक की उनकी यात्रा मेहनत, लगन और निष्ठा से भरी रही। हर ख़बर में तथ्यात्मक सच और जनहित की पुकार उनकी लेखनी की पहचान रही है। यही कारण रहा कि लखनऊ सुपरफास्ट के संपादक शिव प्रकाश तिवारी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। इस ऐतिहासिक अवसर पर आज दैनिक जनजागरण न्यूज के कार्यालय में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। चैनल के संचालक एवं संपादक अनिल श्रीवास्तव ने श्री शुक्ला को विशेष सम्मान से विभूषित करते हुए कहा मेहनत और ईमानदारी कभी व्यर्थ नहीं जाती। श्री श्रीवास्तव ने उन्हें उत्साहित एवं ऊर्जित करते हुए कहा श्री सर्वेश ने जिस निष्ठा और ऊर्जा से पत्रकारिता को जिया है, वह उन्हें नित नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी। सम्मान के इस क्षण ने श्री शुक्ला को नई प्रेरणा और ऊर्जा से भर दिया। उनकी आँखों में पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य के सपने चमक रहे थे। निश्चित ही यह उपलब्धि आने वाले कल की पत्रकारिता को नई दिशा और नई परिभाषा देगी। सर्वेश शुक्ला का यह सफर संघर्षरत युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा-पथ प्रदर्शक बनेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments