प्रयागराज। दोपहर बड़ा हादसा हो गया। उफनाई गंगा में स्नान करने पहुंचे पांच युवक डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने किसी प्रकार दो को तो बचा लिया लेकिन तीन गहरे पानी में समा गए। उनकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं। यह हादसा थरवई में हुआ। एनडीआरएफ की टीम ने गंगा में डूबे दो युवकों का शव निकाल लिया है। एक की पहचान राजन पाल पुत्र मुन्नालाल निवासी मनसेता हुई है।इन दिनों प्रयागराज में गंगा नदी उफान पर हैं। गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसी बीच थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव स्थित भीम कुंडा मंदिर के पास गंगा घाट पर मंगलवार की दोपहर करीब 12 रू30 बजे स्नान करने पांच युवक पहुंचे थे। स्नान करते समय सभी अचानक गहराई में पहुंच गए और डूबने लगे।lयुवकों के चिल्लाने की आवाज सुनकर घाट पर मौजूद नाविक आदि जब तक कुछ समझ पाते, तीन युवक गंगा की तेज धारा में समा गए। नाविक तत्काल गंगा में कूद गए और डूब रहे दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि तीन युवक गंगा में समा गए।इसी बीच हादसे की सूचना मिलने पर थरवई पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए। जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से दो को निकाला गया
मंगलवार, 5 अगस्त 2025
गंगा में स्नान करने पहुंचे पांच युवक डूबे
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments