जम्मू-कश्मीर कठुआ जिले के घाटी क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, कई घर मलबे और बाढ़ के पानी में डूब गए हैं. जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे को भी नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट है. राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और हालात को संभालने की कोशिशें जारी हैं. इससे पहले किश्तवाड़ में भी बादल फटने की घटना हुई थी. रात कठुआ जिले के राजबाग इलाके के जॉड घाटी गांव में बादल फटा. इस घटना से गांव का बाकी इलाकों से संपर्क टूट गया और जमीन और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है. हालांकि शुरुआत में किसी जनहानि की रिपोर्ट नहीं थी, लेकिन बाद में चार लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम को तुरंत गांव भेजा गया. अधिकारियों ने कहा कि स्थिति की निगरानी की जा रही है. इनके अलावा, कठुआ पुलिस स्टेशन में पड़ने वाले बगार्ड और चंगड़ा गांवों और लखनपुर पुलिस स्टेशन के तहत दिलवान-हुटली क्षेत्र में भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ. हालांकि, यहां किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. भारी बारिश से अधिकांश जल स्रोतों का जलस्तर अचानक बढ़ गया है. उझ नदी भी खतरे के निशान के करीब बह रही है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा के लिए जल स्रोतों से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
सोमवार, 18 अगस्त 2025
4 लोगों की मौत, एक और जगह में बादल फटा
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments