Breaking

सोमवार, 28 जुलाई 2025

हरियाणा के राज्यपाल ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

हरियाणा के राज्यपाल प्रोफ़ेसर आशिम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

चंडीगढ़, 28 जुलाई, 2025: हरियाणा के राज्यपाल प्रोफ़ेसर आशिम कुमार घोष ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात प्रोफ़ेसर घोष के 21 जुलाई, 2025 को हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद हुई। उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती मित्रा घोष भी थीं।

राज्यपाल प्रोफ़ेसर घोष ने कहा, "माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के साथ मेरी एक उपयोगी चर्चा हुई। उन्होंने हरियाणा की वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए कई बहुमूल्य सुझाव दिए। विशेषकर सामाजिक कल्याण, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में, ईमानदारी और समर्पण के साथ बहुत काम करने की आवश्यकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "आने वाले दायित्वों के लिए माननीय राष्ट्रपति के मार्गदर्शन से मुझे बहुत लाभ हुआ है।"  माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने माननीय राज्यपाल को संविधान की एक प्रति भी भेंट की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments