Breaking

शुक्रवार, 11 जुलाई 2025

अरैल के महर्षि महेश योगी आश्रम मे गुरु पूर्णिमा पर्व दिव्य-भव्य आस्था-श्रद्धा-विश्वास से मनाया गया।

अरैल के महर्षि महेश योगी आश्रम मे गुरु पूर्णिमा पर्व दिव्य-भव्य आस्था-श्रद्धा-विश्वास से मनाया गया। 

 प्रयागराज महर्षि महेश योगी आश्रम संगम तट अरैल नैनी प्रयागराज आश्रम के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी महर्षि के परम शिष्य गिरीश वर्मा के निर्देशन पर संपूर्ण भारत में महर्षि महेश योगी आश्रम मे गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है नैनी प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा बड़ी आस्था श्रद्धा विश्वास से मनाया गया। सर्वप्रथम आश्रम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव एवं बसंत दास  ने गुरु के चरणों में पुष्प अर्पित करके गुरु पूजन से कार्यक्रम का प्रारंभ किया विद्वान वैदिक पंडितों के द्वारा गुरु की महिमा का वर्णन बहुत ही सुंदर मनोहर ढंग से भजनों की प्रस्तुत से किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि जी ने अपने गुरु के चरणों के आशीर्वाद से भारतीय संस्कृति की रक्षा करने के लिए पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रचार किया इस अवसर पर आश्रम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव एवं बसंत दास,धर्मेंद्र श्रीवास्तव,वरिष्ठ सुविख्यात सामाजिक कार्यकर्ता सरदार पतविंदर सिंह,डॉ जे पी श्रीवास्तव,डी एन श्रीवास्तव,अरुण त्रिवेदी, विमल मिश्रा,जयप्रकाश तिवारी, विजय पांडे,रोहित तिवारी, संजय श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, संतलाल यादव,हरीश श्रीवास्तव,जितेंद्र दास संचालन भूपेंद्र मिश्रा भागवत आचार्य ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments