जनसेवा के पथ पर नया अध्याय लिखते हुए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार राजेश पंडित
नोएडा। पत्रकारिता की निर्भीक कलम से समाज को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार राजेश पंडित अब जनसेवा की नई भूमिका में उतर आए हैं। उनकी निष्पक्षता, संवेदनशील दृष्टिकोण और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान का महत्वपूर्ण सदस्य नामित किया गया है। यह न केवल उनके व्यक्तित्व की सार्वजनिक स्वीकार्यता का प्रमाण है, बल्कि जनकल्याण हेतु समर्पित सरकार की दूरदृष्टि को भी दर्शाता है।
राजेश पंडित ने अपनी पत्रकारिता यात्रा के माध्यम से समाज की वेदनाओं को स्वर दिया, और अब वे सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सेतु बनेंगे। यह अभियान केवल योजनाओं की जानकारी का माध्यम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है, जिसका उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान, राज्य सरकार की वह सशक्त पहल है, जिसके माध्यम से गांव-गांव, द्वार-द्वार योजनाओं की रोशनी पहुंचाई जा रही है। शिविरों के माध्यम से महिला, किसान, युवा, निर्धन, मजदूर, सभी को उनके अधिकारों का ज्ञान और लाभ देने की ईमानदार कोशिश की जा रही है। इस अभियान में श्री पंडित की भूमिका सारथी जैसी होगी, जो लोगों को भ्रम से निकालकर उन्हें योजनाओं के स्पष्ट रास्ते पर ले जाएंगे। उनके व्यापक जनसंपर्क, संवाद की सहज शैली और जमीनी अनुभव से यह अभियान और भी अधिक प्रभावशाली होगा। यह पहल केवल योजनाओं का प्रसार नहीं, एक परिवर्तन की शुरुआत है, जहाँ सरकार और जनता के बीच विश्वास की डोर को और मजबूत किया जा रहा है। राजेश पंडित जैसे व्यक्तित्व का इस अभियान में जुड़ना निश्चित ही इसकी प्रभावशीलता और पारदर्शिता को नई ऊंचाई देगा। जनमानस से जुड़कर, उनके अधिकारों की अलख जगाने निकले राजेश पंडित अब कलम के साथ सेवा के दीप भी जलाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments