Breaking

बुधवार, 18 जून 2025

भारत से युद्ध की कीमत अब चुका रहे पाकिस्तान की आवाम

भारत से युद्ध की कीमत अब चुका रहे पाकिस्तान की आवाम, एक झटके में इतने बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली भारत के साथ लड़ाई का खामियाजा अब वहां की आवाम को उठाना पड़ रहा है। पहले से ही आसमान छू रही महंगाई के बीच पाकिस्तान सरकार ने आज 16 जून को पेट्रोल और डीजल के दामों में जबरदस्त इजाफा करने की घोषणा की है। ये जानकारी पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन से मिली है।नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल का प्राइस 4.80 प्रति लीटर बढ़ा दिया है। वहीं डीजल की कीमत में 7.95 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।कीमत में बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में अब पेट्रोल 258.43 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिलेगा। इसके साथ ही डीजल का प्राइस 262.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है।कीमत बढ़ने से पहले एक लीटर पेट्रोल का दाम 253.63 रुपये था। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत पहले 254.64 रुपये थी।
बीते महीने आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में हमला किया गया। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो गए थे। ये स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी परिस्थिति बन गई थी। पाकिस्तान भारत के खिलाफ युद्ध करने को तैयार था, लेकिन उसकी खुद की स्थिति डगमगाई हुई है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत इतनी खराब है कि उसका बजट भारत की एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के रेवेन्यू से भी कम है।
पाकिस्तान का वित्त वर्ष 2025-26 का पूरा बजट ही भारत की एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के रेवेन्यू का लगभग आधा रह गया है। पाकिस्तान के वित्त और राजस्व मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने राष्ट्रीय विधानसभा में बजट पेश किया था। ये बजट जुलाई 2024 से जून 2025 तक का था। इसका कुल व्यय 18,900 अरब रुपये (लगभग 67.84 अरब अमेरिकी डॉलर) था। ये कुल व्यय रिलायंस के रेवेन्यू से लगभग आधा है।
वित्त 2024-2025 यानी मार्च 2024 से अप्रैल 2025 तक रिलायंस का रेवेन्यू 1,071,174 करोड़ रुपये रहा है। जो यूएस डॉलर में 125.3 अरब होता है। रिलायंस भारत में पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व कमाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments