Breaking

शनिवार, 3 मई 2025

अजय अवस्थी बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला प्रयागराज उपाध्यक्ष

प्रयागराज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने जाने माने व्यापारी अजय अवस्थी को जिला का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष ने  संगठन में स्वागत करते हुए बताया कि अजय अवस्थी
 लायन इंटरनेशनल क्लब मैं वर्तमान में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर,इलाहाबाद डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं इलाहाबाद इलेक्ट्रिकल कॉन्टेक्ट्स मर्चेंट वेलफेयर असोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष जैसे पदों पर  रह कर व्यापारियों के हितों मैं और सामाजिक कार्य कर रहे  हैं।क्षेत्रीय प्रभारी बिपिन गुप्ता ने माल्यार्पण करते हुए 
कहा कि एफ एम सी जी क्षेत्र में बड़ा अनुभव संगठन और व्यापारियों के लिए बहुत लाभकारी होगा। महिला जिला अध्यक्ष रत्ना जायसवाल ने अजय अवस्थी जैसे सामाजिक व्यक्ति के संगठन से जुड़ने से संगठन सामाजिक कार्यों को और विशाल रूप दे सकेगा। गंगा पार जिलाध्यक्ष राजेन्द्र केसवानी पप्पू भईया ने अवस्थी ज़ी के कुशल कार्यशैली से व्यापारियों को प्रशासनिक स्तर पर बहुत सहायता मिलेगी।कार्यक्रम में
महिला महानगर अध्यक्ष अपूर्व चंद्रा , महाँमंत्री रवि शर्मा, महामंत्री संगठन योगेश भार्गव, मंत्री गोपाल अग्रवाल, श्वेता मित्तल ,रूबी केसरवानी, ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आज के कार्यक्रम में लालू मित्तल ने लायंस क्लब के वरिष्ठ अधिकारी एवं व्यापारी  हिमांशु गुप्ता को संगठन की आजीवन  सदस्यता ग्रहण कराई। रत्ना जायसवाल ने महिला मण्डल में  6 नए महिला सक्रिय सदस्य की सदस्यता सूची  लखनऊ मुख्यालय अग्रेषित की।
सूचना एवं प्रकाशन हेतु प्रेषित

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments