Breaking

शुक्रवार, 23 मई 2025

लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहा शातिर तस्कर गिरफ्तार, 11 किलो गांजा बरामद

जंगीपुर स्थानीय पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्थानीय पुलिस ने सूचना के आधार पर हाईवे स्थित अरशदपुर चौराहे पर चेकिंग शुरू की। इस बीच वहां से बाइक से संदिग्ध गुजरा। जिसके बाद पुलिस ने उसे रोककर पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से 11 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। उसने अपना नाम रंजय मौर्य पुत्र नन्दलाल मौर्य निवासी सिंहाचवर, गड़वार, बलिया बताया। उसके पास से बरामद गांजे की कीमत करीब 3 लाख रूपए बताई जा रही है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टीम में थानाध्यक्ष विवेक तिवारी सहित टीम रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments