प्रयागराज। चैत्र नवरात्रि घरों और मंदिरों में आदिशक्ति मां भगवती के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा आराधना की गई। कल्याणी देवी शक्तिपीठ समेत शहर और जनपद के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। घरों में स्थापित कलश की विधि-विधान से पूजा की गई। देवी स्त्रोत श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। मंदिरों में देवी के अमोघ मंत्र गूंजते रहे। माला, फूल, चुनरी, नारियल और मिष्ठान का मां को भोग लगाया गया।शक्तिपीठ अलोपशंकरी, मां ललिता देवी, दुर्गा मंदिर कटरा, शीतला माता मंदिर धूमनगंज सहित सभी मंदिरों में देवी की आराधना की गई। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखी गई। देवी फूल की बिक्री काफी बढ़ गई है। गुड़हल का एक फूल दस रुपये में और छोटा माला 50 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह अन्य फूल मालाओं के दाम भी बढ़ गए हैं। चौफटका स्थित अनंत माधव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। इसी तरह संगम तट पर स्थित देवी मंदिर, वेणी माधव, सोमेश्वर महादेव स्थित देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।
मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
Home
/
धार्मिक
/
devotional : देवी ब्रह्मचारिणी स्वरूप की हुई आराधना, घर से मंदिरों तक वातावरण भक्तिमय
devotional : देवी ब्रह्मचारिणी स्वरूप की हुई आराधना, घर से मंदिरों तक वातावरण भक्तिमय

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
धार्मिक
Tags:
धार्मिक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments