Breaking

सोमवार, 21 अप्रैल 2025

समधी-समधन के प्यार में नया मोड़

बदायूं यूपी के बदायूं जिले के चर्चित समधी-समधन प्रेम संबंध के मामले में नया मोड़ सामने आया है। रविवार को समधी की पत्नी सबके सामने आई है। उन्होंने अपने पति व समधन के रिश्ते को गलत ठहराया है। बोली, दोनों चार-चार घंटे मोबाइल पर बातें करते थे। दोनों के दो साल से प्रेम संबंध हैं। वहीं, महिला के पास कई ऐसे वीडियो हैं। जिनमें खुद को बेगुनाह बताने वाले समधी रंगेहाथ पकड़े जाने पर हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।दातागंज कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी समधन और बदायूं शहर निवासी एक रोडवेज ड्राइवर समधी के बीच प्रेम संबंध के मामले में नए-नए राज उजागर हो रहे हैं। 11 अप्रैल को दोनों लोग घर से फरार हो गए थे। तब मामला सुर्खियों में बना हुआ है। समधी के साथ फरार हुई महिला शनिवार को दातागंज कोतवाली में पेश हुई थी। जहां उसने अपने ट्रक चालक पति पर मारने पीटने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।
महिला का कहना था प्रताड़ना से तंग आकर मायके चली गई थी। वहीं, महिला के समधी का कहना था कि उस पर लग रहे सारे आरोप निराधार थे। लेकिन समधी-समधन पुलिस के समक्ष पेश होकर जो बातें बताई थीं, रविवार को उसका पटापेक्ष समधी की पत्नी ने किया है। समधी की पत्नी ने बताया कि उसके पति व समधन के दो साल से संबंध हैं। दोनों लोग कई-कई घंटे मोबाइल पर बातें करते हैं। उन्होंने दोनों को कई बार रंगे हाथ पकड़ा है। इसका असर उसके जिंदगी पर पड़ा है। रोडवेज बस के चालक होने के बावजूद पति बच्चों की परवरिश की बजाय समधन का सारा खर्च उठाता था। उसे कई बार समधन से मिलते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। जिसके वीडियो उसके पास है। महिला ने पति व समधन के रिश्ते को गलत ठहराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments