गाजीपुर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा सपा मुखिया अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें टोंटी चोर कहने पर सपा ने दिल्ली मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में आक्रोश व्यक्त करते हुए समाजवादी महिला सभा ने दिल्ली मुख्यमंत्री की पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। दिल्ली सीएम द्वारा सपा मुखिया पर टिप्पणी किए जाने के बाद सपा हर मोर्चे पर रेखा गुप्ता का विरोध कर रही है। जिसके बाद जिले के एसपी कार्यालय के सामने महिला सभा ने दिल्ली सीएम का पुतला फूंका। कहा कि अखिलेश यादव पर किए गए इस टिप्पणी पर सपा का हर कार्यकर्ता आक्रोशित है। जिलाध्यक्ष विभा पाल ने कहा कि पीडीए समाज में अखिलेश यादव की तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता से भाजपा नेता व कार्यकर्ता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। कहा कि इसी वजह से वो इस तरह के बयान दे रहे हैं। कहा कि सपा कार्यकर्ता भाजपा नेताओं के इस नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय सचिव रीता विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा नेता लाज हया सब खो चुके हैं। पूरा देश मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से तंग है, महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। हम तो प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते ही थे, अब सुप्रीम कोर्ट भी इस बात की पुष्टि कर रहा था। कहा कि सरकार जनता का ध्यान बुनियादी सवालों से भटकाने के लिए गाली गलौज पर उतर आयी है। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष डॉ सीमा यादव, संगीता गुप्ता, रीना यादव, बिंदु बाला बिंद, कंचन रावत, अनीता यादव, ममता यादव, नीलम यादव, वर्षा यादव, धनु यादव, चंदन सोनकर, अनीता यादव आदि रहे।
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
Home
/
जनपद
/
अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए समाजवादी महिला सभा ने दिल्ली सीएम का फूंका पुतला, की नारेबाजी
अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए समाजवादी महिला सभा ने दिल्ली सीएम का फूंका पुतला, की नारेबाजी

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments