Breaking

सोमवार, 3 मार्च 2025

स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद उत्तर प्रदेश की बैठक संपन्न

होटल आशीर्वाद। स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद की बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होटल आशीर्वाद में संपन्न हुआ। इस बैठक में जनपद खीरी के विभिन्न नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गोला विजय शुक्ला रिंकू,  मोहम्मदी के अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया, पलिया नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी, धौरहरा नगर पंचायत अध्यक्ष नफीस खान, खीरी नगर पंचायत अध्यक्ष फहीम सहित अन्य कई महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्षों की कार्यक्षमता और उनके अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा जी से मिलकर 15वें वित्त आयोग द्वारा आवंटित बोर्ड फंड में अब से जिला प्रशासन का हस्तक्षेप बंद किया जाए। यह निर्णय इस उद्देश्य से लिया गया कि नगर पालिका परिषद अपने फंड का सही तरीके से उपयोग कर सके और बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के विकास कार्यों को तेज़ी से पूर्ण कर सके।

मुख्य विषय:
1. नगर पालिका अध्यक्षों की पावर और अधिकारों की समीक्षा
बैठक में स्थानीय निकायों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए चर्चा की गई। विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्षों के अधिकारों और उनकी कार्यक्षमता में सुधार पर जोर दिया गया, ताकि वे अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रभावी रूप से चला सकें।

2. 15वें वित्त आयोग द्वारा आवंटित बोर्ड फंड में जिला प्रशासन का हस्तक्षेप बंद करना इस मुद्दे पर परिषद ने विशेष ध्यान दिया और सभी सदस्यों ने एक स्वर से सहमति व्यक्त की कि 15वें वित्त आयोग द्वारा मिलने वाले बोर्ड फंड में जिला प्रशासन का हस्तक्षेप अब बंद किया जाए। इसका उद्देश्य यह है कि नगर पालिका अध्यक्ष अपने क्षेत्र के विकास के लिए स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकें और उनके द्वारा तय किए गए कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।

3. स्थानीय निकायों की स्वायत्तता बढ़ाने के उपाय बैठक में यह भी तय किया गया कि भविष्य में स्थानीय निकायों की स्वायत्तता को बढ़ाने के लिए पहल की जाएगी। इसके तहत अधिकारियों द्वारा किया गया अवरोध कम किया जाएगा और शासन प्रशासन के स्तर पर सुधार लाने की कोशिश की जाएगी।

4. विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए विशेष योजनाओं का प्रस्ताव बैठक में नगर पालिका अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और सभी ने मिलकर यह निर्णय लिया कि इन कार्यों को गति देने के लिए विशेष योजनाओं का गठन किया जाएगा। नगरपालिकाओं को अधिक वित्तीय स्वतंत्रता और अधिकार दिए जाएंगे ताकि वे अपनी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर सकें।
5.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments