● शेखर म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों ने बांधा समा
लखीमपुर। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा आज आँग्ल नववर्ष के प्रथम सोमवार को यहां पंजाबी रसोई के सभागार में शेखर म्युजिकल ग्रुप के सक्रिय सहयोग से भजन संध्या का आयोजन कर धर्म, संस्कृति का जनजागरण करते हुए सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समपर्ण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखाध्यक्षा अनीता निगम ने की एवं संयोजन व संचालन शेखर म्युजिकल ग्रुप के श्यामजी शेखर ने किया।
भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के बाद वन्देमातरम के साथ शुरू हुए इस सुरमयी कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। तदोपरांत शाखाध्यक्षा ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में शाखा की उपलब्धियों के साथ उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। शाखाध्यक्षा श्रीमती निगम ने स्वामी विवेकानंद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला।
उसके बाद शुरू हुए भजन संध्या के सुरमयी कार्यक्रम में एक के बाद एक शेखर म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। जहाँ एक तरह भगवान राम, कृष्ण एवं भोलेनाथ की आस्था पर आधारित भजनों ने अपनी छटा बिखेरी वहीं दूसरी तरफ फिल्मी गीतों पर आधारित धार्मिक गायन प्रस्तुतियों ने लोगो का मन मोहा।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य कर रहे पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित कर उन्हें ऊर्जित भी किया गया।
कार्यक्रम में शाखाध्यक्षा अनीता निगम, सचिव संजीव त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष नारायण सेठ, संरक्षक रमेश चन्द्र गुप्ता, भारत को जानो प्रकल्प संयोजक शशिकांत श्रीवास्तव, शाखा महिला संयोजिका रीना गुप्ता, दीपक धवन, दिनेश शर्मा, शेखर म्युजिकल ग्रुप के श्यामजी शेखर एवं टीम, गायत्री सिंह, लक्ष्मी निगम, वर्षा सक्सेना, नवीन सक्सेना, अनमोल निगम आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments