🔘 आयोजित आयोजनों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा, श्री दुर्गे चित्रगुप्त मंदिर एवं श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला का सुंदरीकरण व विकास पर मंथन, संस्था विस्तार पर विचार रहे चर्चा के केंद्रबिंदु
लखीमपुर। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी द्वारा आज यहां नौरंगाबाद मोहल्ला स्थित संस्था वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के आवास पर कार्यकारिणी की मासिक बैठक आहूत कर आगामी कार्यक्रमों एवं संस्था विस्तार पर गहन परिचर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने की एवं संचालन महामंत्री चित्रांश अनूप सिंह ने किया।
भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, आरती से शुरू हुई इस बैठक में संस्था द्वारा संपादित बीते माह के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें संस्था कोषाध्यक्ष लोकेंद्र श्रीवास्तव ने आय व्यय का ब्यौरा भी दिया। इस बीच मंचस्थ संस्था महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा अर्चना श्रीवास्तव ने शीघ्र ही महिला प्रकोष्ठ के विस्तार की बात भी कही।
बैठक आयोजित आयोजनों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा, श्री दुर्गे चित्रगुप्त मंदिर एवं श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला के विकास व सुंदरीकरण, संस्था विस्तार पर मंथन आदि प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित रही।
आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती दो बड़े कार्यक्रम करने पर विचार के साथ संस्थाध्यक्ष डॉक्टर श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 21 दिसंबर को नगर पालिका परिषद लखीमपुर एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित हो रहे विशाल खेल महोत्सव की शुरुआत खेल एवं स्वच्छता का संदेश नगर के प्रमुख मार्गो एवं सार्वजनिक स्थलों पर दे कर की जाएगी।
संदेश देने वाले उस दल का स्वागत, अभिनंदन संस्था कलम दवात चौराहे पर 21 दिसंबर को प्रातः 8 बजे करेगी। उन्होंने संस्था पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट जलपानोपरांत भगवान चित्रगुप्त के जयकारे के साथ हुआ। इस अवसर पर संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट, इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव, रमेश पांडिया, अजय श्रीवास्तव, कवि कुलदीप समर, विजय, राज श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments