चंदौली में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी में रोटी परोसने में हुई देरी पर दूल्हा इतना भड़क गया कि शादी से ही मना कर दिया। इतना ही नहीं वह निकाह से पहले ही फरार हो गया। उसी रात रिश्तेदारी की एक अन्य लड़की से उसने निकाह भी कर लिया। इधर, दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाए इंतजार करती रह गई। उसे दूल्हे के गायब होने का पता चला तो बुरी तरह दुखी हो गई। रोती-बिलखती दुल्हन ने बुधवार को प्रार्थना पत्र देकर एसपी आदित्य लांग्हे से मामले की शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ऐक्शन में आई तो फिर शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। चंदौती के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के हमीदपुर का है। पीड़ित दुल्हन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सात महीने पहले उसकी शादी गांव के ही मेहताब नाम के एक युवक से तय हुई थी। 22 दिसम्बर को शादी होने वाली थी। लड़की वालों ने धूमधाम से शादी की तैयारी कर रखी थी। बारात आई तो मिठाइयों से उसका स्वागत किया गया। इसके बाद बारातियों को खाना खिलाया जाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान एक बारात ने रोटी देर से मिलने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसकी बातें सुन अन्य बाराती भी नाराज हो गए। दुल्हन के घरवाले और रिश्तेदार बारातियों को समझाते रहे लेकिन वे नहीं माने। दूल्हा भी नाराज हो गया। वह वहां से चला गया। बारात भी वापस लौट गई। इसके बाद दुल्हन के घर जहां थोड़ी देर पहले शादी की धूमधाम थी वहां सन्नाटा पसर गया। दुल्हन का आरोप है कि कुछ घंटे बाद ही लडके की शादी उसी गांव के रिश्तेदारी की एक लड़की से करा दी गई। इधर, दुल्हन के जोड़े में हाथों में मेंहदी रचाए पीड़िता इंतजार करती रह गई। इस पूरे घटनाक्रम से पीड़िता के घर में दुख और गुस्से का माहौल है। दुल्हन और उसके परिवार के लोगों ने 24 दिसम्बर को एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की।
सोमवार, 30 दिसंबर 2024
चंदौली : बरातियों को रोटी नहीं देने पर शादी घर से फुर्र हुआ दूल्हा एसपी से शिकायत
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments