सूबेदार मेजर की बेटी दीक्षा ने रोशन किया जिले का नाम, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बनी जिले की टीम की कप्तान
गाज़ीपुर देवकली 44वीं राष्ट्रीय रोइंग चैम्पियनशिप व 7वीं इंटर स्टेट रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 1 से 6 दिसंबर तक पुणे के आर्मी रोइंग नोड में किया जा रहा है। जिसका आज शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैदपुर के मुड़ियार निवासी व चंडीगढ़ में सेना में तैनात सूबेदार मेजर अशोक सिंह कुशवाहा की बेटी दीक्षा कुशवाहा को इस प्रतियोगिता में गाजीपुर की बालिकाओं की टीम का कप्तान बनाया गया है। दीक्षा की छोटी बहन अंजनी भी इसी खेल में प्रदेश स्तर की खिलाड़ी हैं। गोरखपुर टीम के कोच पुनीत बलियान व मैनेजर निकहत अली ने बताया दोनों बालिकाएं भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करके पदक हासिल करेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर दीक्षा कुशवाहा को टीम का कप्तान बनाये जाने पर पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, भाजपा नेता रामनरेश कुशवाहा, सपा नेता राजेश कुशवाहा, देवनाथ कुशवाहा, अशोक कुशवाहा आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments