महाकुम्भ में पर्यावरण एवं सेवा का संदेश देंगे अभाविप के कार्यकर्ता, आयोजित किए जाएंगे विभिन्न इंटर्नशिप कार्यक्रम, रेत कला और AI प्रदर्शनी रहेगी विशेष आकर्षण का केंद्र
महाकुम्भ नगर विश्व के सबसे बड़े आयोजन महाकुम्भ का हेतु विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन ने इस महाकुम्भ के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने एवं आयोजन के दौरान सेवा, पर्यावरण तथा व्यवस्थापन में आमजनों तथा प्रशासन की मदद करने हेतु अभाविप की प्रयाग महानगर एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से आज सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य सभागार में बैठक कर योजना बनाई। इस दौरान अभाविप पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम जी, काशी प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह, काशी प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष एवं अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विवेक निगम की उपस्थिति रही।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित होने वाले महाकुम्भ हेतु वृहद स्तर पर योजना शुरू कर दी है, इस दौरान एक माह तक अभाविप की सम्पूर्ण राष्ट्रीय टोली प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र में आवंटित स्थान पर रहेगी एवं यहीं से अभाविप की सभी गतिविधियां देशभर में संचालित की जाएंगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा साथ ही सेवा, खेल, पर्यावरण, मेडिकल, विधि क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों हेतु अभाविप के आयामों द्वारा इंटर्नशिप कार्यक्रम चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार इस महाकुम्भ को डिजिटल कुम्भ बनाने पर जोर दे रही है, इसके होता अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी एवं कुम्भ को हरित कुम्भ बनाया जा सके इसके हेतु भी प्रयास किया जाएगा। अभाविप के कार्यकर्ता विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जोड़ने हेतु भी विशेष संपर्क अभियान चलाएगी और आस्था के इस महापर्व में सम्पूर्ण भारत के अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा आए श्रद्धालुओं की सेवा हेतु कार्य किया जाएगा। ऐसा अनुमान है कि सम्पूर्ण भारत से आए अभाविप के लगभग 350 कार्यकर्ता महाकुम्भ क्षेत्र में निवास करेंगे और आए श्रद्धालुओं को सेवाएं प्रदान कराएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments