प्रयागराज। महाकुम्भ शुरू होने के पहले जनपद में यमुना की लहरों पर दो लेजर शो दिखाया जाएगा। लेजर शो दिखाने की तैयारी तेज कर दी गई है। कालीघाट के सामने यमुना के प्रवाह में लेजर शो दिखाने को फव्वारे लगाए जा चुके हैं। घाट पर नियंत्रण कक्ष का निर्माण भी शुरू हो गया है।लेजर शो में महाकुम्भ और प्रयागराज का इतिहास दिखाया जाएगा। दोनों शो 15-15 मिनट के होंगे। उत्तराखंड के साहित्यकार जीत राम भट्ट ने दोनों शो की पटकथा लिखी है। प्रमुख सचिव (पर्यटन) मुकेश मेश्राम से पटकथा को स्वीकृत्क्ति मिलने के बाद शो तैयार किया जा रहा है।इसी महीने के अंत तक शो को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। लेजर शो का निर्माण करा रहे उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा ने बतागा कि लेजर शो के लिए लोगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा के मुताबिक, जनवरी में शो शुरू करने की योजना है। शो का निर्माण कर रही एजेंसी ही पांच साल इसका रखरखाव करेगी। घाट पर खड़े होकर ही शो देखना पड़ेगा। शो के दौरान लोगों को खड़े होने के लिए बाढ़ के चलते घाट पर आई मिट्टी भी हटाई जा रही है।
सोमवार, 16 दिसंबर 2024
महाकुम्भ 2025 से पहले prayagraj में यमुना की लहरों पर होंगे दो लेजर शो
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
महाकुंभ
Tags:
महाकुंभ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments