🔘 विकासोन्मुखी तेवरों के साथ मुख्यमंत्री नगरोदय 2024 में अव्वल रहा लखीमपुर
🔘 नगर पालिका ने वेबसाइट लांच कर नगरवासियों की राह बनाई आसान
🔘 क्षेत्रीय खेल प्रतिभा विकास आयोजन लखीमपुर खेल महोत्सव की प्रेरणादाई पहल
🔘 ऐतिहासिक दशहरा मेला सांस्कृतिक श्रृंखला, छठ पूजा महोत्सव के सफल आयोजन
🔘 गत वर्षों से अधिक छोटी बड़ी सड़कों के निर्माण एवं मूलभूत सुविधाओं पर ध्यानाकर्षण
🔘 LED पोल, रैन बसेरा, बारात घर अप्रूवल, परशुराम चौक, सेल्फी पॉइंट आदि आदि
🔘 जलभराव से निजात के लिए संपवेल स्थापना
दैनिक जनजागरण न्यूज। चुनौतीपूर्ण वातावरण के बीच पालिकाध्यक्षा डॉ0 ईरा श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व एवं विकासोन्मुखी तेवरों चलते लखीमपुर शहर के लिए बेहद खास रहा यह 2024। जहां एक तरफ लखीमपुर ने कुछ क्षेत्रों में नए आयाम गढ़ने हुए ऐतिहासिक उपलब्धियां जोड़ी वहीं दूसरी तरफ मूलभूत सुविधाओं में उत्कृट प्रदर्शन करते हुए सूबे की नगरोदय योजना में पहला स्थान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि कुशल नेतृत्व क्षमता एवं मृदुल स्वभाव के लिए जानी जाने वाली नगर पालिका परिषद अध्यक्षा डॉ0 ईरा श्रीवास्तव ने अब तक अपने हर दायित्व का सफल निर्वहन करते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर देने का प्रयास किया है। चाहे वह समाज हो, संगठन हो अथवा जनप्रतिनिधित्व हर दायित्व को बख़ूबी निभाया है। पालिकाध्यक्षा अपनी हर उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम, सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों और नगरवासियों को देती हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री नागरोदय योजनांतर्गत यूपी में प्रथम स्थान पर चयनित नगर पालिका परिषद लखीमपुर में अगर विकास कार्यों की समीक्षा की जाय तो सौजन्या चौक से V mart तक मनोहारी led poll, अर्जुन पुरवा वाल्दा स्कूल में सुंदर फर्श, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए रैन बसेरा, बारात घर का अप्रूवल आदि विकास कार्य जहां बदलते लखीमपुर की गाथा गाते हैं वहीं दूसरी तरफ परशुराम चौक, आवास विकास में शहीद स्मारक, नगर को पहचान एवं सामाजिक संदेश देते सेल्फी पॉइंट्स, आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुर्सी मेज उपलब्ध आदि कई प्रेरणादाई कार्य बदलते नगर की कहानी बयां करते हैं। नगर में छोटी बड़ी सड़कों का निर्माण एवं दुरुस्तीकरण भी गत वर्षों की अपेक्षा अधिक रहा, वहीं नाली, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट आदि में पालिकर्मियों का कार्य बेहद सराहनीय रहा। हृदय से समाजसेवी पालिकाध्यक्षा के आह्वान पर नगर के सेवियों ने भी नगर विकास के लिए अनुकरणीय योगदान देकर प्रेरणादाई उदाहरण पेश किया है। ग्लोबल वार्मिंग पर वार करते हुए विभिन्न समाजसेवियों एवं संस्थाओं ने पर्यावरण मित्र समूह के रूप में नगर को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाते हुए पालिका परिषद को विशेष सहयोग दिया। इसके अलावा नगर के सेवी नगर विकास के लिए पालिका के साथ सदैव तत्पर नजर आते हैं। उधर पालिकाध्यक्षा एवं अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार के निर्देशन में पालिका कर्मचारियों की टीम लगातार नगर की सुविधाओं को सरल बनाने में प्रयासरत है। इसके अलावा डिजिटली युग में नगरवासियों की सुविधाओं को आसान बनाते हुए नगर पालिका प्रशासन ने इसी वर्ष एक वेबसाइट भी लॉन्च की जिससे नगर वासी पालिका से जुड़ी सुविधाओं के लिए घर बैठे अपने मोबाइल/लैपटॉप से अपलाई कर सकते हैं और पालिका प्रशासन से संवाद भी कर सकते हैं। निकट भविष्य में इस वेबसाइट के विस्तार की योजना है।
इस वर्ष नगर पालिका परिषद ने खेल प्रतिभा विकास के उद्देश्य से लखीमपुर खेल महोत्सव जैसे बड़े आयोजन से नगर के इतिहास में नया अध्याय जोड़ते हुए प्रेरणादाई पहल की है। स्वच्छता पर आधारित लखीमपुर खेल महोत्सव का यह आयोजन निकट भविष्य में क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आयोजनों के क्रम में जहां एक तरफ विषमताओं के बावजूद ऐतिहासिक दशहरा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का सफल आयोजन करवाया वहीं दूसरी तरफ सूर्य उपासना के महापर्व छठ महोत्सव का सफल आयोजन कर सेठघाट को सुंदर व स्वच्छ बनाने में अनुकरणीय योगदान दिया। इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए नगर पालिका के साथ सदर विधायक योगेश वर्मा एवं क्षेत्रीय समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा। इन सब के बावजूद जनसरोकारों से जुड़ी मूलभूत समस्याएं अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हो पाई हैं, पालिका अध्यक्ष, ईओ के निर्देशन में लगातार स्टाफ प्रयासरत है उम्मीद है कि निकट भविष्य में लखीमपुर सूबे के शीर्ष शहरों में से एक होगा। ( हमारे चैनल को लाइक अवश्य करें : अनिल कुमार श्रीवास्तव, दैनिक जनजागरण न्यूज 📞8800127319)
लखीमपुर नगर के लिए बेहद गर्व की बात है कि उनके द्वारा चुनी अध्यक्षा डॉ0 ईरा श्रीवास्तव लखीमपुर नगर का ही नहीं वरन समूची नगर पालिका अध्यक्ष परिषद उत्तर प्रदेश से जुड़े नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कर रही हैं। बताते चलें नगर पालिका/पंचायत अध्यक्षों की यह संस्था नगरी क्षेत्र के विकास एवं अध्यक्षों के अधिकारों के लिए उत्तर प्रदेश में सक्रिय है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments